Skip to main content

About Us

 आपका MOKAJI CHARITABLE FOUNDATION के ऑफिसियल ब्लॉग में हार्दिक स्वागत है।

मैं मोती सिंह राठौड़ जोकी लेखक/समाज सेवी और बिज़नेसमैन की रूप में छोटा सा संसार में जीवनयापन के लिए कार्य कर रहा हूँ। मैं कोई ज्यादा धनपति या बड़ा आदमी नही हूँ। मैं एक सीधा सदा सर्वहिताय के पथ पर चलने वाला अदना सा आदमी हूँ।

मैं सदा अपने गांव और अपनों से दूर रहा जिसका कारण शिक्षा और बाद में कुदरत की मर्जी से कर्म के लिए। मैंने सम्पूर्ण भारत में भृमण के समय अलग अलग राज्यो जिलों व नगरों व अन्य सभी विषयों और वस्तुओ के आधार को देखा ओर परखा। 

मैंने सदैव से सेवा कार्यो और जनसेवा के कार्यो को अपने जीवन से ऊपर रखा। इस जीवन मे समझ और अन्य मापदंडों के कारण कही कही वैचारिक क्रांति से भी गुजरना पड़ा। 

मैं अपने जीवन यापन के साथ साथ अब समाज सेवा अर्थात जरूरत मंदो और कमजोर पिछडो और जिनको सहारे की जरूरत है। जिसमे मानव से लेकर पशु,पक्षी, पर्यावरण व सम्पूर्ण प्रकृति सम्मलित है। की सेवा में समय देना चाहता हूँ। 

इसी विषय को जब मैने गहराई से सोचा तो पाया कि कैसे करूँ। तो मैने कई माध्यमो को समझा और मैंने पाया कि बिना सही तरके और प्लेटफार्म के उटपटांग तरीको से तो किया गया कार्य फलित नही होगा। न ही कुछ बेहतर कर पाऊंगा। 

सबसे बड़ी बात बिना साथ के और सहयोग के कुछ होना संभव नही। बिना साथ और सहयोग के तो इंसान सिर्फ अपने परिवार और अपने जीवन तक सीमित रहता हैं। 

अतः काफी सोच विचार के बाद लंबे समय और मेरे न रहने के समय अर्थात मरने के बाद भी लगाया हुआ पौधा पेड़ बनकर आगे सदियो तक फलता रहे और सेवा कार्यो को करता रहे इसलिए मैंने किसी विशेष तरीके को ही अपनाना सही समझा जोकि आपके सामने हैं।

मोकाजी चैरिटेबल फाउंडेशन का परिचय।

Mokaji Foundation जोकि सेक्शन 8 के द्वारा रजिस्टर्ड सोशल सेवा यानी जनता के विकास के लिए जिसमे  वे एक विशिष्ट उद्देश्य पर काम कर रही हैं, जो कला(सोशल संगीत,भजन संध्या,फ़िल्म फेस्टिवल,संस्कृति और साहित्य,लोक कलाएं, शो,अवार्ड्स नाइट्स,फैशन शो,मेलो का आयोजन) विज्ञान,खेल,भक्ति,स्वास्थ्य, प्राणी,पशु,पक्षी,वाणिज्य,पर्यावरण, माइक्रो फाइनेंस की सुविधा आदि के उत्थान के कार्य करेगी।

MOKAJI FOUNDATION जोकि ग्रामीण क्षेत्रो में प्रथम चरण में चुनिंदा ग्राम पंचायतों के ग्रामो को गोद लेकर बजट के अनुसार कार्य व सहयोग प्रदान करेगी । साथ ही MOKAJI  COMPANY का  CSR फण्ड जोकि 1 रुपये से कितना ही फण्ड व समय के3 मुताबिक आर्थिक रूप से  पिछड़े व शिक्षा,स्वाथ्य,के साथ साथ ग्रामीण क्षेत्रो में रोजगार और अन्य कार्यो से जोइन्तरा,कासटी,पाबूजी की बासनी,पातो की बासनी और मलाणा गांव के जरूरत मंद व गरीब लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए कार्य करेगी।
मैं मोती सिंह राठौड़ व कंचन कंवर जोकि MOKAJI FOUNDATION के फाउंडर और संस्थापक हैं। तथा प्रत्येक ग्राम से MOKAJI FOUNDATION ग्रामीण सोसाएटी का गठन करेगी।
MOKAJI FOUNDATION के कार्य।
1. ग्रामीण स्तर पर रोजगार के कार्य खोलना।
2. शिक्षा के लिए स्कूलों में शिक्षक व्यवस्था में सहयोग देना।
3. स्वास्थ्य और अन्य समस्याओ के उन्मूलन में कार्य करना।
4. गोद लिए गांवो में खेल के क्षेत्रों में उत्तम खिलाड़ी तैयार करना।
5. समय समय पर रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन करना।
6. धार्मिक और सामाजिक भक्ति भावो के कार्यक्रम करवाना।
7. समय समय पर आंखों के शिविर व अन्य स्वस्थ्य से जुफी हेल्थ चेकअप व अन्य स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करवाना। 
8. पशु पक्षियों के लिए समय समय पर काल या विपत्ति समय पर पानी व चारे व दाने की व्यवस्था के लिए कार्य करना।
9. ग्रामीण स्तर पर देवस्थान के रख रखाव के लिए पुजारी जिनको मासिक वेतन व अन्य सुविधाओं पर कार्य।
10. MOKAJI HOTELS PVT LTD कंपनी के वार्षिक लाभांश का 2%  कम से कम MOKAJI FOUNDATION में डोनेट किया जाएगा।
11. MOKAJI फाउंडेशन के सभी कार्य ग्राम पंचायत या गोद लिए ग्राम से तय लोगो की सोसाइटी से तय किये जायेंगे।
12. समय समय खेलो के आयोजन व ग्रामीण स्तर पर खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देना।
13. नशे व अन्य कुरीतियों के उन्मूलन के लिए कार्य करना।
14. वृद्ध लोगो की सेवाओं के लिए पेंशन व अन्य स्वास्थ्य संबंधी योजनाओ को फलित करना।
15. जंगली पशु जिसमे नील गाय और अन्य पशुओं के अकाल या अन्य जरूरी समय मे चारे व पानी की व्यवस्था के लिए पूर्ण प्रयास।
16. ग्रामीण महिला उद्योग के लिए ग्रामीण स्तर पर योजनाओ जिसमे अचार,पापड़ व अन्य महिला उद्योग का संचालन। 
17. बालिकाओ के लिए समय समय पर प्रोत्सहित करना।
18. समय समय पर वर्ष व सुविधा के मुताबिक ग्रामीण बुजुर्गो को धार्मिक यात्राओं में लॉटरी पद्दति से भेजना। ताकि जो बुजुर्ग जीवन मे कभी गांव से बाहर नही गये वो भी जा सके। 
19. युवाओ को प्रत्येक क्षेत्र में प्रोत्सहित करना।
20. MOKAJI FOUNDATION जोकि आने वाले समय मे शिक्षा सुधार के लिए सभी आवश्यक कार्यो को करेगी।

इन ऊपर वर्णित 20 सूत्री सेवाओ के लिए MOKAJI FOUNDATION के लिए कार्य। जिसमे Foundation के स्वयं के बजट के साथ साथ राज्य सरकार व भारत सरकार का बजट भी लगाया जाएगा। जोकि पूर्णतया विकास के लिए अहम रहेगा। 

Mokaji Foundation Head Office 
 2nd Paharganj Colony,
Mandore Road,Jodhpur(Rajasthan)

Area Office 25 गांवो में एक मुख्यालय होगा।

25 गांव का मुख्यालय -  जोइन्तरा
ओसियां और बावड़ी व भोपालगढ़ के सम्मलित 25 गांव जोकि मुख्यालयों की गठन कमेटी तय करेगी जांच योजना के तहत।
 
सम्पूर्ण भारत व आने वाले समय मे विश्व स्तर पर सम्भव सेवा कार्यो को लेकर जाएंगे 

धन्यवाद 


मोती सिंह राठौड़
Founder/Director
MOKAJI FOUNDATION
JODHPUR(RAJ)

Comments

Popular posts from this blog

मानव कल्याण और मैं

 जीवन मे परिवार व अपने स्वार्थ से कुछ समय मानवकल्याण और समाज सेवा में लगाना ही मुख्य ध्य्य होना चाहिए।  मैंने एक विषय को बहुत नजदीक से देखा हैं कि जैन और बनिये या माहेश्वरी समाज इतना विकसित और धनपति होने के बाद भी आज जनसेवा व मानवकल्याण की योजनाओं को सदैव सेवार्थ क्रियान्वित कर रहा हैं। जोकि वास्तव में अत्यंत सरहानीय कदम हैं।  इसका कण मात्र भी अगर मैं या आप या हम कर ले तो हमारे भौ भौ सुधर जाएंगे। अतः मैं इसी कार्य के लिए पिछले काफी समय से मूरत रूप देने में लगा हुआ हूँ जोकि जन सेवा और प्राणी और प्रकृति सेवा ही मेरा परम् उद्देश्य हैं। जीवन व जिंदगी के अंतिम वर्ष जब कार्य पूरा हो जाएगा तब समाज सेवा और परमार्थ के कार्य करूँगा यदि यही सोचते रहेंगे तो कोई फायदा नही जो करना हैं आज से अभी से करो परमार्थ के कार्यो तो अपने दैनिक कार्यो से पहले करना चाहिए। जोकि सदैव वंदनीय हैं।। अतः आप सभी बावड़ी क्षेत्र के समाज सेवियो और परमार्थ के कार्यो से जुड़े सभी जातियों और धर्मो के लोगो का मैं सहयोग और साथ चाहता हूँ। जोकि सदैव आशा के साथ विश्वास रहेगा।  बावड़ी तहसील के सभी गांवों के विशेष अ...